रात का अंधेरा…सुनसान सड़क, गाड़ी खराब… खौफजदा इंसान, मदद की पेशकश… और फिर हुआ हादसा…! जी हां, ऐसा ही कुछ गुरुवार देर रात हैदराबाद में हुआ। जिसे सूनकर हर किसी की रूह कांप उठी। ये वारदात 27 वर्षीय प्रियंका रेड्डी के साथ हुई। जो कि पेशे से पशु डॉक्टर थीं।

कब हुई वारदात
गुरुवार के दिन को वे रोजाना की तरह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर टोंडुपल्ली टोल प्लजा के पास अपनी स्कूटी को पार्क करती हैं, और आगे का रास्ता एक कैब से करती हैं। शाम को जब ऑफिस का सारा काम ख्तम करके वे अपने घर के लिए निकली तो टोल प्लाजा पर उनकी स्कूटी उन्हें पंचर मिली। रात करीब 9:15 बजे का समय था, वहां पर स्कूटी ठीक करवाने के लिए कोई साधन नज़र नहीं आ रहा था। तो प्रियंका रेड्डी घबरा गईं।

बहन को किया फोन
खौफजदा प्रियंका ने अपनी बहन भाव्य को फोन किया। और कहा कि “उन्हें अकेले सड़क पर खड़ा होने में डर लग रहा है, अचानक से कुछ लोग दिख रहे हैं और ट्रक वैगरह लग गया है।” साथ ही प्रियंका ने अपनी बहन को ये भी बताया कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं। जिसके बाद फोन को काट दिया गया। वहीं कुछ देर में जब कोई दोबारा कॉल नहीं आया तो बहन भाव्य ने प्रियंका को कॉल किया, लेकिन तब तक प्रियंका का फोन स्वीच ऑफ हो गया था।

परिवार ने शुरु की तलाशबीन
फोन स्वीच ऑफ होने पर प्रियंका का परिवार घबरा गया। जिसके तुरन्त बाद वे लोग टोंडुपल्ली टोल प्लजा पहुंचे और प्रियंका रेड्डी की तलाश शुरु कर दी। मगर कुछ वक्त तलाश करने के बाद जब प्रियंका का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने स्थानीय शमशाबाद पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

हैवानियत हुई पार
सुबह जब पुलिस को इलाके की तलाशी के दौरान एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे एक अधजली लाश मिली। जिसके बाद कुछ कपड़े और इनरवियर मिले थे, जिसे देखकर प्रियंका रेड्डी के परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त की। वहीं तेलुगू मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया हादसे की जगह से कुछ दूरी पर इनर वियर मिलने से भी प्रियंका के साथ रेप होने की आशंका है।

पुलिस का कहना है
इस पूरे मामले में शमशाबाद पुलिस स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। छानबीन कर रहे हैं, जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी।
