पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस शनिवार को बम धमाके से दहल उठी। यहां मध्य पेरिस की एक बेकरी के पास जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में बेकरी को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही धमाके की वजह से कई लोगों के घायल होने की खबरे हैं। करीब एक दर्जन लोग इस धमाके में घायल बताए जा रहे हैं।
#BREAKING Twelve injured in Paris explosion, 5 critically: fire service pic.twitter.com/z1VngLxjFx
— AFP news agency (@AFP) January 12, 2019
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआत जांच में धमाका गैस लीक के कारण हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की बिल्डिंगों में लगे कांच के शीशे तक टूट गए। घायलों की संख्या इस वजह से भी ज्यादा बढ़ी, क्योंकि वीकेंड होने के कारण आज लोग काफी संख्या में घरों से बाहर घूमने निकले थे।
स्थानीय पुलिस ने धमाके की पुष्टि करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आसपास की बिल्डिगों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इस घटना में अब तक 12 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से 5 की हालत नाजुक बनी हुई है।
French police say explosion happened at a bakery, caused by a gas leak. Apparently damage spread across several blocks. pic.twitter.com/uDrCu6i86m
— Ahron Young (@AhronYoung) January 12, 2019
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में फ्रांस के कई शहर आतंकी हमलों का शिकार हो चुके हैं। नीस और पेरिस में आतंकी संगठन आईएसआईएस भी बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है। सुबह जोरदार विस्फोट की आवाज सुनकर पहले लोगों को यही लगा था कि यह एक आतंकी हमला है, लेकिन धीरे-धीरे तस्वीर साफ हुई और पुलिस ने कहा कि विस्फोट गैस लीक के कारण हुआ। पत्रिका शार्ली हेब्दो के पेरिस स्थित दफ्तर पर हुए आतंकी हमले की निंदा पूरी दुनिया में की गई थी।