श्रीलंका में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद नवनियुक्त राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपने दो दिवसीय दौर पर भारत आए हैं। आज सुबह राष्ट्रपति भवन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाथ मिलाया। साथ ही श्रीलंका राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने दिल्ली में स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

‘नेबरहुड फर्स्ट’ है हमारी प्राथमिकता- PM
राजपक्षे के स्वागत में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि “आपको (Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa) जनादेश दिया गया है। जो कि वहां के लोगों द्वारा श्रीलंका को मजबूत देश के लिए अभिव्यक्त करता है। एक मजबूत श्रीलंका न केवल भारत के हित में है, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में है।” आगे पीएम मोदी ने कहा कि “श्रीलंका और भारत एक मजबूत बंधन साझा करते हैं। हम अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देते हैं।”
50 मिलियन डॉलर देगा भारत
दिल्ली में साक्षा मंच से पीएम मोदी ने आतंकवाद पर कहा कि “भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ निंदा और लड़ाई लड़ी है। आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत श्रीलंका को $ 50 मिलियन डॉलर का ऋण दे रहा है।”
श्रीलंका में भी भारतीय आवास योजना
आगे पीएम मोदी ने कहा कि “अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्रीलंका में $ 400 मिलियन की क्रेडिट लाइन का विस्तार किया जाना है। भारतीय आवास परियोजना के तहत, श्रीलंका में 46,000 घर पहले ही बन चुके हैं। 14,000 घर आगे तमिल मूल के लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं। सौर परियोजनाओं के लिए $100 मिलियन क्रेडिट लाइन दी गई है।”
तमिल लोगों को मिलेगा अधिकार
तमिल लोगों के अधिकारों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “हमने श्रीलंका में सुलह पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया है। मेरा मानना है कि श्रीलंका सरकार तमिलों की समानता, न्याय, शांति और सम्मान की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगे की प्रक्रिया अपनाएगी”