दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब पिंक वूमेंन पेट्रोलिंग टीम तैयार की है। जो समय समय पर अपने जिले में पेट्रोलिंग कर महिला शक्ति का प्रमाण दे सकें। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्व जिले में 16 महिला कांस्टेबल की एक विशेष गश्त दल का गठन किया है। महिला कांस्टेबलों को 8 गुलाबी रंग के दोपहिया वाहन दिए गए हैं। इस टीम की गश्त का समय सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे- शाम 7 बजे है।
क्या है पिंक कलर का राज़ ?
महिलाओं की शक्तिकरण में पिंक कलर के इस्तेमाल पर एक महिला कांस्टेबल ने कहा कि “गुलाबी रंग चुनने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है ताकि वे बिना किसी हिचकिचाहट के हमसे संपर्क कर सकें। महिलाएं हमें देखकर खुशी महसूस करती हैं। इसके बाद सार्वजनिक पुलिस की बातचीत बढ़ी है। हमें मिर्ची पाउडर, काली मिर्च स्प्रे, हथियार और जासूसी कैमरा दिया जाता है।”