भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान 2 की जल्द ही रिपोर्ट साझा कर सकता है। चंद्रमा की सतह के जिस हिस्से पर विक्रम लैंडर क्रेश हुआ था वहां पर शाम होने में बस 2 दिन ही बचे हुए हैं।

विक्रम लैंडर के क्रेश होने पर भी इसरो ने हार नहीं मानी, अभी भी उनकी उम्मीदें बरक़रार हैं। वे लगातार लैंडर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। इसरो ने अपने ट्विटर पर लिखा कि “हमारी मुश्किल घडी में हमारे साथ खड़े रहने के लिए सभी का शुक्रिया। हम भारतवासियों की आशाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगें, और हम निरंतर आगे भी अपना हर संभव प्रयास जारी रखेंगे।”
विक्रम लैंडर की दी जानकारी
इसरो ने कहा कि चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की कोई भी अपडेट अभी उनके पास नहीं है और न ही विक्रम लैंडर की कोई तस्वीर है, जिसे वे साझा कर सकें। वहीं अगर हम सूत्रों की मानें तो विक्रम लैंडर की लॉफ्ट लैंडिंग नहीं हुई है, जिसके पीछे के कारणों का पता इसरो लगा रही है, और इसरो एक रिपोर्ट भी सबसे सामने ला सकती हैै। विक्रम लैंडर की रिपोर्ट 2 दिनों के अंदर इसरो सामने ला सकती है, और फाइनल रिपोर्ट मीडिया से साझा कर सकती है।
